काशीपुर :श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजन व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न


@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर।श्री कायस्थ सभा काशीपुर भवन में आयोजित श्री चित्रगुप्त पूजन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य कायस्थजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं महापौर दीपक बाली रहे। समारोह का शुभारंभ विधिवत भगवान श्री चित्रगुप्त के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सभा भवन में नवनिर्मित द्वार तथा आगंतुकों के लिए बेहतर पेयजल व्यवस्था हेतु स्थापित सबमर्सिबल का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कायस्थ समाज की एकता, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए श्री कायस्थ सभा के सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक डॉ. सतान्शु माथुर ने की। इस अवसर पर संस्था संरक्षक सुनीत माथुर एवं काशीपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने स्वागत संबोधन में सभी मंचासीन अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाजहित में शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक सहयोग तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगी। इसके अंतर्गत श्री चित्रगुप्त छात्रवृत्ति योजना, श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से किसी गैर सरकारी संगठन के सहयोग से “योजना सेवा अभियान” से जुड़ने पर भी विचार किया जा रहा है।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव राजेश कुमार सक्सेना एवं उपसचिव अरविंद सक्सेना ‘बंटी’ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में सभा की ओर से सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, कोषाध्यक्ष किशन अवतार सक्सेना, आय-व्यय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सक्सेना, विधि अधिकारी अपूर्व चित्रांश एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य आशीष भटनागर, अमोल श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, अनूप सक्सेना, राजेश चंद्र सक्सेना, संरक्षक सुशील सक्सेना, अशोक सक्सेना, मुकेश सक्सेना एडवोकेट, शिवप्रकाश सक्सेना, देवेंद्र कुमार सक्सेना, कांति सक्सेना, गीता सक्सेना, आनंद सक्सेना, महिला संयोजक कामिनी श्रीवास्तव, कविता सक्सेना, सुनीता चक्रपाणि, सरिता सक्सेना, नूपुर सक्सेना, सुनीता सक्सेना सहित अन्य संयोजकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!