
काशीपुर।प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट एवं विकास के प्रेरणास्रोत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। महापौर दीपक बाली ने आज मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के बाहर देवभूमि रजत जयंती पार्क का विधिवत शिलान्यास किया।
यह पार्क लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा, जो काशीपुर के सौंदर्यीकरण में एक बड़ी उपलब्धि सिद्ध होगा। पार्क के निर्माण से जहां शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, वहीं उत्तराखंड आने-जाने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के समक्ष काशीपुर की एक सकारात्मक और आकर्षक छवि प्रस्तुत होगी। साथ ही राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को स्वच्छ, हरा-भरा वातावरण मिलेगा, जिससे प्रदूषण से राहत भी मिलेगी।
शिलान्यास स्थल पर पहुंचने पर महापौर दीपक बाली का पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर आशीर्वाद और सहयोग से काशीपुर तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान काशीपुर को सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने पर है। इस पार्क के निर्माण से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यहां से गुजरने वाले पर्यटकों में भी काशीपुर के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, पार्षद शाह आलम, बीना नेगी, दीपा पाठक, सीमा सागर, हनीफ गुड्डू, सतीश कुमार, वैशाली गुप्ता, अनीता कांबोज, प्रकाश नेगी, मुकेश चावला, मयंक मेहता, शरीफ अहमद, अब्दुल कादिर, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौधरी, समरपाल सिंह, प्रियंका अग्रवाल, विवेक शुक्ला, राहुल कश्यप, मनोज जग्गा, सी.के. शर्मा, मनदीप सिंह ढिल्लों, राजीव अरोड़ा, बच्चू, अवर अभियंता राजू, जेई अभिषेक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत महापौर दीपक बाली ने नगर निगम परिसर के बाहर निकल रहे नगर कीर्तन का पार्षदों के साथ स्वागत भी किया।
