
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर (उत्तराखंड)।समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था वसुधैव कुटुम्बकम् द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आगामी 12 एवं 13 जनवरी 2026 को काशीपुर में एक विशाल निशुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एल.डी. भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर में आयोजित होगा।
संस्था के सचिव प्रियांशु बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जो संसाधनों के अभाव में समय पर उपचार नहीं करा पाते। उन्होंने कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के अनुरूप हमारा प्रयास है कि मोतियाबिंद से पीड़ित बुजुर्गों के जीवन में पुनः रोशनी लौटाई जा सके।”

इस शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा रोगियों की निशुल्क जाँच की जाएगी तथा चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निशुल्क किया जाएगा।
शिविर का विवरण:
स्थान: एल.डी. भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर
दिनांक: 12 एवं 13 जनवरी 2026 (सोमवार एवं मंगलवार)
समय: प्रातः 9:00 बजे से
सुविधाएं: निशुल्क नेत्र जाँच एवं चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन
वसुधैव कुटुम्बकम् के नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सचिन अग्रवाल ने क्षेत्र के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद बुजुर्गों एवं नेत्र रोगियों को इस शिविर की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने युवाओं एवं समाजसेवियों से शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग करने का भी आह्वान किया है।
