Kumaun University की बुडबॉल प्रतियोगिता में एससी गुड़िया आईएमटी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते गोल्ड व सिल्वर

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। Kumaun University द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला एवं पुरुष बुडबॉल प्रतियोगिता में एससी गुड़िया आईएमटी, काशीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड एवं सिल्वर मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन Unity Law College के तत्वावधान में Government Post Graduate College Rudrapur में किया गया।
एससी गुड़िया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट हायर स्टडीज (यूजी विभाग) की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला डबल्स इवेंट में संस्थान की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग के डबल्स इवेंट में संस्थान के खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि दोनों ही वर्गों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। संस्थान के खेल प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर विश्वविद्यालय टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी माह में भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
प्रतियोगिता में MB Government PG College Haldwani, DSB Campus Nainital, Government College Khatima तथा Government College Haldauchour सहित कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में संस्थान की असिस्टेंट कोच कुंवारी मनजोत कौर का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, शिक्षकगण एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!