
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर।काशीपुर के वार्ड नं 40 कुमाऊँ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के स्थापना कार्यक्रम में आज श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए देवादिदेव महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर महापौर ने क्षेत्रवासियों के साथ भगवान शिव से पूरे क्षेत्र और प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भी जोड़ते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव योगेश, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह बंटी, वीरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, दिलेर सिंह, हीरा सिंह तथा मुख्य पंडित लक्की जी सहित दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंदिर स्थापना समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
