
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर।प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग एवं जिला महामंत्री जतिन नरूला ने प्रियंका अग्रवाल को महिला मोर्चा काशीपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रियंका अग्रवाल वर्तमान में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

अपने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य व्यापार प्रतिनिधि मंडल को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि वे छोटे-बड़े सभी व्यापारियों की समस्याओं और आवाज को सरकार तक पहुँचाने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगी। साथ ही सरकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ हर व्यापारी तक पहुँचे, इसके लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कुमाऊँ प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, प्रमोद राजहंस, हरिओम अरोड़ा, त्रिलोक अरोड़ा, अमन बाली, आकाश गर्ग, विमल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
