
@नवल ख़बर ब्यूरो
काशीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती स्मृति सप्ताह के अंतर्गत उनके जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित एक प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर निगम परिसर में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर दीपक बाली सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर किया तथा देश के महान सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रातः 11 बजे भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्र हुए। जयकारों के बीच प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिसमें अटल बिहारी वाजपेई जी के राजनीतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय योगदान को चित्रों और तथ्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के उत्कृष्ट राजनीतिक जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके उपरांत नगर निगम सभागार में स्थापित अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, महापौर दीपक बाली, जिला महामंत्री अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बृजेश पाल, पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, अनूप प्रताप सिंह, दीपा, अशोक सैनी, सुरेश सैनी,अनिल कुमार, सीमा सागर, दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, अनीता कांबोज, वैशाली गुप्ता, प्रिंस बाली, मुकेश पाहवा, चौधरी समरपाल सिंह, राजेंद्र सैनी, राजीव अरोड़ा, बच्चू, शेष कुमा सितारा ,प्रकाश नेगी, स्वयं सहायता समूह की गायत्री देवी, ममता पोखरियाल, मधु, सरिता, फैमिदा, संजय भाटिया, शंकर सिंह, राजीव खरबंदा, धीरज वर्मा, राजकुमार यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
