अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस कर रही ओछी राजनीति – पार्षद शिवांश गोले


@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। नगर निगम वार्ड संख्या 19 के पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता शिवांश गोले ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे अत्यंत संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण मामले पर कांग्रेस निंदनीय और ओछी राजनीति कर रही है।
प्रेस को जारी बयान में शिवांश गोले ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मातृशक्ति, कन्याओं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी की भागीदारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने इस प्रकरण में बिना किसी दबाव के त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया और मजबूत साक्ष्य एकत्र कर उन्हें प्रभावी ढंग से न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी।
पार्षद शिवांश गोले ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की राजनीति की “दुकानें” बंद कर दी हैं। आज धामी सरकार में विकास कार्य सीधे जनता के दरवाजे तक पहुँच रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को यह सच्चाई हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस शून्य हो चुकी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!