कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने मीनू शर्मा को समाजशास्त्र में पीएच.डी की उपाधि प्रदान की

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल ने मीनू शर्मा को समाजशास्त्र विषय में पीएच.डी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने अपना शोध कार्य “ग्रामीण महिलाओं पर औद्योगीकरण के प्रभाव का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (काशीपुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के विशेष संदर्भ में)” विषय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनका यह शोध कार्य डॉ. वंदना सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

मीनू शर्मा की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबंध समिति के सदस्यों, प्राचार्य डॉ. कीर्ति पंत, वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय सहित समस्त चंद्रावती परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी ने मीनू शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका शोध समाज में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति और औद्योगीकरण के प्रभावों को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इस अवसर पर शिक्षण संस्थान में हर्ष और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!