दिवंगत किसान सुखवंत सिंह के भोग में शामिल हुए महापौर दीपक बाली, मुख्यमंत्री का शोक संदेश सौंपा

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर।महापौर दीपक बाली आज काशीपुर में दिवंगत किसान स्वर्गीय सुखवंत सिंह के अंतिम अरदास एवं भोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।
महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया शोक संदेश भी स्वर्गीय सुखवंत सिंह के परिजनों को सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार द्वारा हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
शोक संदेश सौंपते समय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगजीत सिंह हैप्पी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!