
@नवल खबर ब्यूरो
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, उधमसिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिए गए आदेश–निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीम ने दिनांक 23 जनवरी 2026 की रात्रि को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त की।
पुलिस टीम द्वारा सिडकुल गेट नंबर-01 से आरटीओ कार्यालय काशीपुर जाने वाले मार्ग, कुंडेश्वरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुदेश कश्यप उर्फ विशाल के कब्जे से 6.11 ग्राम तथा अभियुक्त हेमन्त कुमार उर्फ निशांत के कब्जे से 5.63 ग्राम, कुल 11.74 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर संख्या 33/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
सुदेश कश्यप उर्फ विशाल
पुत्र – राजेंद्र कश्यप
निवासी – वार्ड संख्या 09, खड़कपुर देवीपुरा, थाना आईटीआई, जनपद उधम सिंह नगर
उम्र – लगभग 26 वर्ष
हेमन्त कुमार उर्फ निशांत
पुत्र – श्री चंद्रशेखर
निवासी – वार्ड संख्या 07, खड़कपुर देवीपुरा, थाना आईटीआई, जनपद उधम सिंह नगर
उम्र – लगभग 32 वर्ष
पुलिस टीम
उप निरीक्षक – श्री चंदन सिंह बिष्ट
उप निरीक्षक – श्री कंचन पडलिया
हे0 का0 – जितेंद्र सिंह बिष्ट
का0 – मुकेश कुमार
का0 – किशोर फर्त्याल
बरामदगी
अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग पारदर्शी पन्नियों में कुल 11.74 ग्राम अवैध स्मैक
