चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर।चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना तथा लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वन्दना सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवियों, समस्त प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान कैम्पस एम्बेसडर डाॅ. रंजना ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “माई इंडिया, माई भारत” एवं “सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी” की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ को नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु प्रेरित करते हुए लोकतंत्र में भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. पुष्पा धामा, डाॅ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, कुमारी सृष्टि सिंह सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!