साधु-संतों के अपमान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत उपवास

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर।प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज एवं उनके शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार और अपमान के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से आक्रोश व्यक्त किया। इस क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय मोटेश्वर महादेव चैती मंदिर परिसर मैदान में एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर मौन व्रत उपवास रखा।

उपवास कार्यक्रम के पश्चात पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, इंदर सिंह एडवोकेट, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी सहित अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और उसके नेता लगातार धर्माचार्यों एवं साधु-संतों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साधु-संतों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा आज उन्हीं का अपमान कर रही है, जिससे सरकार की मानसिकता उजागर होती है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि साधु-संतों के आशीर्वाद के सहारे सत्ता में पहुंची भाजपा सरकार आज उनका अनादर कर रही है। उन्होंने कहा कि सनातन का ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार साधु-संतों पर लाठियां बरसाने का कार्य कर रही है। भाजपा की कथित झूठी सनातन की राजनीति अब जनता के सामने उजागर हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी साधु-संतों के सम्मान के साथ खड़ी है और उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
मौन व्रत उपवास कार्यक्रम में सुभाष पाल, रियासत अली, सुशील भटनागर, डॉ. करण सिंह पाल, गौरव रस्तोगी, जगदीश पनेरु, एड. सौरभ शर्मा, डॉ. शुभ्रा शर्मा, पं. रामदेव शर्मा, मो. अकरम, दीपक पाल, हनीफ अंसारी, सरिम सैफी, सुजाता शर्मा, रंजना गुप्ता, रोशनी बेगम, संजीव शर्मा, महेंद्र बेदी, इदरीस अंसारी, अनीस अंसारी, परम सिद्धू, एड. अनिल शर्मा, मीणा आर्य, एड. संदीप चतुर्वेदी, एड. सुरेंद्र वाटला, राकेश यादव, फिरोज हुसैन, पार्षद सादिक हुसैन, शाह आलम, पंकज शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, एड. राजेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अनीस अंसारी, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!