
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर।भारत गणराज्य के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम काशीपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली प्रभात फेरी इस वर्ष भी पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुई। प्रभात फेरी का शुभारंभ ऐतिहासिक छोटी नीम के नीचे से किया गया।
प्रभात फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया के नेतृत्व में फेरी छोटी नीम के नीचे से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी, मेन बाजार, बद्री भवन गली, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग, डॉक्टर लाइन, मुंशी राम चौराहा, गीता भवन रोड से होते हुए पुनः छोटी नीम के नीचे आकर सम्पन्न हुई।
फेरी में शामिल देशभक्त नागरिकों द्वारा “उठ जाग मुसाफिर भोर भई”, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम”, “भारत माता की जय” तथा देश के अमर शहीदों के जयघोष लगाए गए। अंत में राष्ट्रगीत “विजय विश्व तिरंगा प्यारा” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” के सामूहिक गायन के साथ प्रभात फेरी का समापन हुआ।

समापन अवसर पर प्रभात फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया ने सभी उपस्थित नागरिकों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, दीपक गुप्ता, पूर्व कोतवाल अरुण वर्मा, राजेश कुमार एडवोकेट, अनिल शर्मा एडवोकेट, अपूर्व मेहरोत्रा, विनोद मेहरोत्रा, पार्षद विजय बॉबी, महेंद्र लोहिया, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, अमित शर्मा, अरुण चौहान, ब्रह्मपाल, सुभाष पाल, अक्षत लोहिया, इकबाल अदीब, शरद मेहरोत्रा, मयंक शर्मा, मनोज राय, मोहम्मद अकिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













