
@नवल खबर ब्यूरो (26. 01.2026)
काशीपुर।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय मोहल्ला काजीबाग स्थित झंडा चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की एकता, अखंडता व संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अलका पाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी सबसे बड़ी ताकत एकता और संविधान है। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं और इसकी रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चतुर्वेदी, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अधिकारी एवं मंसूर अली मंसूरी ने कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में सेवादल महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी, रशीद मंसूरी, संजीव शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, फिरोज हुसैन, पार्षद हनीफ गुड्डू, इलियास महागीर, पार्षद सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर, नजमी अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी, राकेश यादव टोपीवाला, परम सिद्धू, एड. जगदीश पनेरु, एड. गौरव रस्तोगी, शाह आलम, वसीम राजा, शदान इकबाल, मोहम्मद सैफ, मीना आर्य, रंजना गुप्ता, रियाजुद्दीन, सारीम सैफी, रवि पपने, एड. किशन कुमार भल्ला, जाहिद हुसैन, खालिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा की गईं।













