महिला पतंजलि योग समिति उधम सिंह नगर (पश्चिम) द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस 2025 हर्षोल्लास एवं योगमय वातावरण में सम्पन्न

@नवल खबर ब्यूरो (26.01 2026)

उधम सिंह नगर (पश्चिम)।77वें गणतंत्र दिवस 2025 के पावन अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति उधम सिंह नगर (पश्चिम) द्वारा देशभक्ति, योग एवं जन-स्वास्थ्य को समर्पित भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर समिति की पदाधिकारीगण—
श्रीमती कमला रिखाड़ी जी (राज्य कार्यकारिणी सदस्य),
श्रीमती कुसुम शर्मा जी (जिला प्रभारी),
कोषाध्यक्ष हंसी कांडपाल जी,
श्रीमती सीमा कंबोज जी (मीडिया प्रभारी),
श्रीमती सती रावत जी (तहसील प्रभारी, काशीपुर)
एवं उधम सिंह नगर (पश्चिम) की समस्त योगिनी बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे गिरीताल मंदिर से चामुंडा मंदिर, काशीपुर तक आयोजित भव्य तिरंगा रैली से हुई। रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया तथा आमजन को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात सायंकाल 1 बजे शिवालिक होली माउंट एकेडमी, निझड़ा, काशीपुर में श्रीमती कमला रिखाड़ी जी द्वारा सभी योगिनी बहनों की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस 2025 का ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत महिला पतंजलि योग समिति की योगिनी बहनों ने मंच पर हजारों दर्शकों के समक्ष कठिन योगासनों का भव्य प्रदर्शन कर योग की शक्ति,

अनुशासन एवं साधना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ सराहा।
इसके बाद विशाल जनसमूह के बीच आयोजित आरोग्य सभा में श्रीमती कमला रिखाड़ी जी ने योग, प्राणायाम, आयुर्वेदिक औषधियों एवं प्राकृतिक उपचारों के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद के नियमित अभ्यास से अनेक रोगों से बचाव संभव है तथा स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है।
यह संपूर्ण आयोजन देशभक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का एक सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!