
@नवल खबर ब्यूरो (26.01.2026)
काशीपुर।गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय मोहल्ला काजीबाग स्थित झंडा चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर देश की एकता एवं अखंडता की शपथ ली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने किया।
ध्वजारोहण के उपरांत अलका पाल ने भारत के संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश को जोड़ने वाला सूत्र है और इसकी रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चतुर्वेदी, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अधिकारी एवं मंसूर अली मंसूरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में सेवादल महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी, रशीद मंसूरी, संजीव शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, फिरोज हुसैन, पार्षद हनीफ गुड्डू, इलियास महागीर, पार्षद सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर, नजमी अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी, राकेश यादव टोपीवाला, परम सिद्धू, एडवोकेट जगदीश पनेरु, एडवोकेट गौरव रस्तोगी, शाह आलम, वसीम राजा, शदान इकबाल, मोहम्मद सैफ, मीना आर्य, रंजना गुप्ता, रियाजुद्दीन, सारीम सैफी, रवि पपने, एडवोकेट किशन कुमार भल्ला, जाहिद हुसैन, खालिक सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।













