कोतवाली काशीपुर में पुलिस पेंशनरों की बैठक, समस्याओं को गंभीरता से सुना गया

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर।कोतवाली काशीपुर में शुक्रवार को पुलिस पेंशनरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर उपस्थित रहे।
बैठक में पेंशनरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। पेंशन, चिकित्सा सुविधा, पहचान पत्र, लंबित प्रकरणों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी पेंशनरों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर ने कहा कि पुलिस पेंशनर विभाग की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस पेंशनरों ने इस पहल के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!