महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम,भाजपा पर साधा निशाना

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंशी राम चौराहा स्थित प्रांगण में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल धरना भी दिया।

धरने को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित ग्रामीण समाज के उत्थान की सोच को वर्तमान भाजपा सरकार कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं से गांधी का नाम हटाने की साजिश की जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारें संवैधानिक मूल्यों और आम जनता के काम के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही हैं, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।इस मौके पर विमल गुड़िया, मनोज जोशी, मुशर्रफ हुसैन, हरीश चतुर्वेदी, महेंद्र लोहिया, सुशील भटनागर, डॉ. रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, ब्रह्मपाल, इंदर सेठी, सुभाष पाल, संदीप चतुर्वेदी एड., अनिल शर्मा एड., अकरम बेग, जितेंद्र सरस्वती, जफर मुन्ना, परम सिद्धू, कुलदीप ऐरी, अजीता शर्मा, रंजना गुप्ता, मीणा आर्य, अलका परवीन, सुजाता शर्मा, संजीव शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, इलियास महीगीर, गुल्लू महागीर, शीतल शर्मा, पार्षद अब्दुल कादिर, मो. आरिफ, राकेश यादव टोपीवाला, प्रदीप जोशी, इफ्तार छोना, कृष्ण कुमार, चंद्रभूषण डोभाल, महेंद्र बेदी, राकेश भगत, अक्षत मिड्ढा, संजय मेहरोत्रा, टिका सिंह सैनी, राजेंद्र अरोड़ा, वसीम राजा, मो. जाहिद, शिव कुमार श्रीमाली, पंकज पंत, रवि पपने, विनोद जोशी, शोएब सिद्दीकी, उमा सरस्वती, फूलवती, सावित्री, अजय कुमार, शंकर लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!