
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखण्ड द्वारा भारत वैदिक राष्ट्रीय परीक्षा–2026 का सफल आयोजन किया गया।
उक्त परीक्षा में कुल 51 विद्यार्थियों का पंजीकरण था, जिनमें से 45 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 06 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखण्ड की प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती शैफाली पाण्डे, प्रधानाचार्या, तारावती सरोजनी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, काशीपुर उपस्थित रहीं।

परीक्षा का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. दीपा चनियाल एवं डॉ. वंदना सिंह के नेतृत्व में किया गया। परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, परीक्षा प्रभारी डॉ. रमा अरोरा, समस्त पर्यवेक्षक (परिनिरीक्षक) एवं मूल्यांकन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
