कांग्रेस नेता संदीप सहगल के पिता रमेश सहगल का निधन, शहर में शोक की लहर

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। शहर के जाने-माने समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता संदीप सहगल के पिता रमेश सहगल का आज एक निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी शोक व्यक्त करने पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
कांग्रेस नेताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने कहा कि रमेश सहगल एक सरल, मिलनसार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व थे, जिनका समाज में विशेष सम्मान था। उनके निधन को शहर के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!