
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर।महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर की अध्यक्ष अलका पाल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2027 को पूरी तरह असफल करार देते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट में पिछड़ों, दलितों, वंचितों, आदिवासियों, युवाओं एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस या विशेष प्रावधान नहीं किया गया है।
अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए किसी भी नई रेल योजना की घोषणा न करना केंद्र सरकार की उत्तराखंड विरोधी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस सिलेंडर एवं खाद्यान्न पदार्थों को लेकर आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर है और केवल “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” दिखाकर मोदी सरकार देश की जनता को एक बार फिर भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आम आदमी की समस्याओं पर बजट पूरी तरह मौन है, जिससे साफ है कि यह बजट जनविरोधी है।
