
काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से काशीपुर के महापौर दीपक बाली शहर के सर्वांगीण विकास को नई गति दे रहे हैं। अपने चुनावी संकल्प के अनुरूप काशीपुर को गड्ढा-मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य करते हुए महापौर ने अब तक सैकड़ों सड़कों का निर्माण कराया है। विकास कार्यों की रफ्तार को देखते हुए अब स्वयं आमजन यह कहने लगे हैं कि काशीपुर में इतना व्यापक विकास पहले कभी नहीं हुआ।

इसी क्रम में महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 40 में 1 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सात सड़कों के टाइल्स व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें मानपुर रोड पर सुरेंद्र सिंह के शोरूम से प्रदीप वर्मा के गोदाम तक, विश्वनाथपुरम में विभिन्न आंतरिक मार्गों, छाबड़ा कॉलोनी एवं कुमाऊं कॉलोनी के प्रमुख मार्गों सहित कई आवासीय क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं।

महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्डों में सड़क निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध किया था, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के विकास को और मजबूती देने के लिए 23 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इससे शीघ्र ही ग्रामीण वार्डों में भी सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा सड़कों पर न डालें और स्वच्छ काशीपुर के निर्माण में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने जनता से विकास कार्यों को देखकर स्वयं निर्णय लेने और भ्रामक बयानबाजी से सावधान रहने की अपील की।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने महापौर का जोरदार स्वागत किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं महापौर दीपक बाली जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर वार्ड 40 के पार्षद रवि प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र मानस, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल यादव, महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी महिला-पुरुष उपस्थित रहे
