समर स्टडी हॉल विद्यालय में वंडर ब्रेन द्वारा पेरेंटिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन


@नवल खबर ब्यूरो (10. 02.2026)

काशीपुर। दिनांक 9 फरवरी 2026 को समर स्टडी हॉल विद्यालय में वंडर ब्रेन के तत्वावधान में एक पेरेंटिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन वंडर ब्रेन टीम के प्रभारी श्री वरुण पांडे के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी भावनाओं और विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। इन प्रस्तुतियों ने यह स्पष्ट किया कि बच्चों के भावनात्मक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास में सकारात्मक मार्गदर्शन कितना महत्वपूर्ण है। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने वंडर ब्रेन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनुराग कुमार सिंह ने भी अभिभावकों से संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के सहज एवं सार्थक उत्तर दिए। उन्होंने बच्चों की रुचियों, क्षमताओं और मानसिक आवश्यकताओं को समझने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को वंडर ब्रेन की ओर से मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया ने वंडर ब्रेन टीम एवं उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अभिभावकों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक और मार्गदर्शक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!