काशीपुर में ‘ओरा डिजाइनर बुटीक’ का भव्य शुभारंभ, कृषि मंत्री गणेश जोशी महापौर सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

@नवल खबर ब्यूरो (10.02.2026)

काशीपुर।आज स्टेडियम तिराहे के समीप नवस्थापित ओरा डिजाइनर बुटीक का भव्य उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर दर्जा कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला, महापौर दीपक बाली, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं पीसीयू अध्यक्ष राम मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर बुटीक का शुभारंभ किया।

यह बुटीक जसपुर क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की धर्मपत्नी श्रीमती अमनदीप कौर एवं उनकी बहन सिमरनजीत कौर द्वारा शुरू किया गया है। बुटीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता के परिधान भी उपलब्ध होंगे।

ओरा डिजाइनर बुटीक की खास बात यह है कि यहां ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कपड़े तैयार भी करवा सकते हैं। बुटीक में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए परिधानों की कीमत मात्र ₹700 से शुरू की गई है, ताकि अमीर-गरीब सभी अपनी जेब के अनुसार वस्त्र खरीद सकें। साथ ही स्थानीय युवतियों एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।
बताया गया कि उद्घाटन मूल रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं महापौर दीपक बाली द्वारा किया जाना था, लेकिन संयोगवश काशीपुर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं दर्जा कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला भी कार्यक्रम में शामिल हो गए और सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से बुटीक का उद्घाटन कर भुल्लर परिवार को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू, भाजपा जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश चावला, राजकुमार गुबर, मनीष चावला, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, लियाकत सिंह, सुरेंद्र सिंह, करतार सिंह सहित नगर व क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
भुल्लर परिवार द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!