दो करोड़ 62 लाख की 12 सड़कों व नाले का शिलान्यास, काशीपुर को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, बोले महापौर दीपक बाली – जो सड़कें रह गई हैं, उनका नंबर भी जल्द आएगा

@नवल खबर ब्यूरो (11.02.2026)

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में काशीपुर को गड्ढामुक्त और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में नगर निगम तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में महापौर दीपक बाली ने दो करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 12 सड़कों और एक नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

इन निर्माण कार्यों में वार्ड नंबर 4 के केशवपुरम, बाजपुर रोड से जगबीर चौधरी व अनिरुद्ध मिश्रा के मकान को जोड़ते हुए बहल्ला नदी तक लगभग 39 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण शामिल है। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 शिव विहार में पुराने खड़ंजे से राजकुमार के मकान होते हुए रामजी व उमेश सिंह के मकान तक संपर्क मार्ग पर पीसीसी टाइल्स, सड़क व नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।

इसी वार्ड में सरोज यादव के मकान से जितेंद्र मास्टर के मकान तक, रामपुरम कॉलोनी गायत्री कुंज से श्यामबदन सिंह के मकान तक तथा गौतम कुंज्याल के मकान से सिद्धार्थ शर्मा के मकान तक पीसीसी टाइल्स सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा।
वार्ड नंबर 5 कुआं खेड़ा क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया गया, जिनमें मेन रोड से पार्क तक, पुराने खड़ंजे पर ओमवती के मकान से भूदेव के मकान तक, दिनेश शर्मा के मकान से मेन रोड पर सुरेंद्र सिंह रावत के मकान के सामने तक, गोपी के मकान से चाऊमीन वाले के मकान तक, बाबूराम के मकान से सुरेंद्र/वीरेंद्र के मकान तक, उमेश सिंह जोशी के मकान से बिष्ट जी के मकान होते हुए भूपेंद्र के मकान तक, रेलवे फाटक रोड पर सौरभ कांबोज के मकान से सुनील कांबोज के मकान तक तथा जाहिद के मकान से मनोहर के मकान तक बनने वाली सड़कें शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में वर्षों से बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने शिलान्यास अवसर पर महापौर का जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी शीघ्रता से होगा।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो सड़कें अभी निर्माण से रह गई हैं, उनका नंबर भी जल्द ही आएगा। उन्होंने नागरिकों से शहर को साफ-सुथरा रखने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद कुलदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक प्रेमपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष भानु दत्त शर्मा, पार्षद कदीर अहमद, राजेंद्र सिंह, आकाश कांबोज, पीयूष मित्तल, श्याम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा, बच्चू, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!