
@नवल खबर ब्यूरो (11.02.2026)
काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की स्कूटी को 48 घंटे से कम समय में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 फरवरी 2026 को वादी श्री उमेश पांडेय पुत्र देवीदत्त पाण्डेय निवासी कुर्मांचल कॉलोनी, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंहनगर ने अपनी स्कूटी एक्टिवा नंबर UK 18U 6417 चोरी होने की तहरीर कोतवाली काशीपुर में दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 46/2026 धारा 303(2) के अंतर्गत अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल सुरागरसी-पतारसी शुरू की तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे से कम समय में आरोपी को चोरी की स्कूटी एक्टिवा UK 18U 6417 सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमांशु आर्या पुत्र चंदन राम निवासी श्याम पुरम, होटल गौतमी हाइट्स के पीछे, थाना आईटीआई काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध जनपद नैनीताल के थाना हल्द्वानी में पूर्व से मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
एसआई हेम तिवारी
हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार
कांस्टेबल हेमंत
कांस्टेबल नवल किशोर
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ
