एस सी गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने आईआईएम काशीपुर के “उतिष्ठा 26” समिट में लिया हिस्सा

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एस सी गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठित आईआईएम काशीपुर में आयोजित एनुअल एंटरप्रेन्योरशिप समिट “उतिष्ठा 2026” में प्रतिभाग कर उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार का कृषि मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस समिट में संस्थान के लगभग 120 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

समिट में आमंत्रित तीन महिला मुख्य वक्ताओं—जो स्वयं सफल उद्यमी हैं—ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिस्पर्धात्मक दौर में महिलाओं के लिए उभरते अवसरों और चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार और नेतृत्व से जुड़े कई व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला।

संस्थान प्रशासन ने बताया कि एस सी गुड़िया आईएमटी के छात्र-छात्राएँ नियमित रूप से आईआईएम काशीपुर में आयोजित विभिन्न कार्यशालाओं और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेते रहते हैं। प्रबंध समिति का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, प्रतिस्पर्धात्मक कौशल और उद्यमिता की समझ प्रदान करना है।
वर्कशॉप से लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, प्राचार्य तथा सभी पाठ्यक्रमों की फैकल्टी भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!