
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन 16 फरवरी 2026 को शिविर स्थल कटरामालियान में स्वयंसेवियों द्वारा रक्तदान जागरूकता रैली निकालकर जनमानस को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया

इसके उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में तबाता वर्कआउट क्लब के प्रशिक्षक हिमांशु सिंह ने फिटनेस, संतुलित आहार, स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और फिट रहने के प्रभावी तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त, उपप्राचार्या डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वन्दना सिंह, डाॅ. गीता मेहरा सहित समस्त स्टाफ व स्वयंसेवी शिवानी, प्रियंका और हर्षिता आदि उपस्थित रहे।

वहीं शिविर के छठे दिन 17 फरवरी 2026 को स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर लोगों से हेलमेट पहनने और वाहन धीमी गति से चलाने की अपील की।
बौद्धिक सत्र में बी.एड. विभाग की डाॅ. शालिनी सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, धनुरासन, उष्ट्रासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम—अनुलोम-विलोम, कपालभांति, नाड़ी शोधन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।
