
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित संस्थान के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन होने से कॉलेज में उत्साह का माहौल है।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह के प्रयासों से एमबीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र संस्कार महेश्वरी का चयन कुमाऊं की प्रसिद्ध कंपनी एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड में एचआर एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ है।

वहीं बीसीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र अंगद सिंह का चयन गुरुग्राम स्थित लॉजिस्टिक कंपनी आईडेंटिफाई प्लस डिलीवर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में एमआईएस एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ है। दोनों छात्रों को आकर्षक पैकेज प्राप्त हुआ है।
संस्थान ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां के छात्र देश-प्रदेश की नामचीन कंपनियों में चयनित होते रहे हैं। संस्थान के पूर्व छात्र सिद्धांत चौधरी, जो एग्रोन रेमेडीज में एचआर मैनेजर हैं, प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप गतिविधियों में निरंतर सहयोग देते रहते हैं।
संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़िया, निदेशक मंडल, प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
