चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में एन.एस.एस. सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
शिविर के सातवें दिन लाइव सेट एप्लीकेशन के फाउंडर अमृतेश पार्थ द्वारा लाइव सेट विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवियों को ऐप डाउनलोड व रजिस्ट्रेशन, प्लेसमेंट, सोशल मीडिया, इवेंट, अलर्ट सिस्टम और इंटर्नशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

दिनांक 19 फरवरी 2026 को शिविर का समापन मुख्य अतिथि डॉ. सिद्धांत माथुर, मानसिक रोग विशेषज्ञ, हाइटेक हॉस्पिटल के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक, कुमाऊनी, गढ़वाली, हरियाणवी एवं शास्त्रीय नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि ने अपने मोटिवेशनल संबोधन में टीमवर्क, एकाग्रता और मानसिक तनाव के कारणों व उनके समाधान पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति पंत ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच संचालन डॉ. वंदना सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. रमा अरोरा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. मंगला, डॉ. ज्योति रावत, शीतल अरोरा, प्राची धौलाखंडी, सृष्टि सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!