श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्रेरक एक्सपर्ट टॉक, डॉ. नवनीत अरोड़ा ने दिए जीवन मूल्यों के संदेश

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर (HAG) एवं प्रख्यात वैल्यू एजुकेटर डॉ. नवनीत अरोड़ा ने आज श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT) के पीजी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेरणादायी एक्सपर्ट टॉक में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया।

अपने व्याख्यान “Higher Feelings and Human Relations” विषय पर उन्होंने जीवन में सकारात्मक भावनाओं, मानवीय संबंधों और मूल्य आधारित सफलता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वास्तविक सफलता वही है जो व्यक्ति को संतोष, स्थिरता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव प्रदान करे।

उनके सरल, संवेदनशील और प्रेरक व्यक्तित्व ने श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया।इस अवसर पर भोपाल से पधारे विशिष्ट अतिथि राजेश रमानी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे सत्रों से अधिकतम सीख लेने और जीवन में मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!