
@नवल खबर ब्यूरो
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में 16 फरवरी 2026 से आयोजित “इम्प्लीमेंटेशन ऑफ द एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम” विषय पर एक सप्ताह की रोजगारोन्मुखी कौशल कार्यशाला का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला Mahindra & Mahindra की सीएसआर पहल Mahindra Pride Classroom के अंतर्गत आयोजित की गई थी।
कार्यशाला में बीबीए, बीसीए, बी.कॉम (ऑनर्स) और एमबीए के द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन रिसोर्स पर्सन सी.ए. प्रभात दिवाकर द्वारा किया गया, जिसमें

छात्राओं को लाइफ स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रेजेंटेशन स्किल्स, इंटरव्यू स्किल्स, आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान वृद्धि, भावनात्मक प्रबंधन, संबंध निर्माण तथा व्यक्तिगत और व्यावसायिक दक्षता जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
एक सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर 36 छात्राओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें बीबीए की 11, बीसीए की 18 तथा बी.कॉम (ऑनर्स) की 17 छात्राएं शामिल रहीं।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन संस्थान के प्लेसमेंट विभाग द्वारा किया गया, जिसमें ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह तथा समस्त फैकल्टी का विशेष सहयोग रहा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कार्यकुशलता विकसित करना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। संस्थान की प्रबंध समिति भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करती रहेगी, ताकि विद्यार्थी व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें।
