
@नवल खबर ब्यूरो
देहरादून/काशीपुर नगर निगम ग्राउंड में आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाले “होली मिलन समारोह” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महापौर दीपक बाली ने बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक निमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसका सकारात्मक प्रभाव काशीपुर क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है, जहां कई जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिली है।
उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी रहने की संभावना है।
