द हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टार गेजिंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने जाना अंतरिक्ष का रोमांच

@नवल खबर ब्यूरो

काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित द हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 22 फरवरी को “स्टार गेजिंग” नामक विशेष एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को आकाश के सितारों और विभिन्न ग्रहों की अद्भुत दुनिया से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर अनुभव और अवलोकन के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सितारों और ग्रहों को प्रत्यक्ष रूप से समझा, जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिज्ञासा को नई ऊर्जा मिली।

कार्यक्रम में एस.ओ. थाना आईटीआई श्री रवि सैनी तथा डायरेक्टर एकेडमिक्स ज्ञानार्थी मीडिया काशीपुर श्री मनोज मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन एस्ट्रो पाठशाला के सहयोग से सम्पन्न हुआ। विद्यालय और एस्ट्रो पाठशाला के बीच सहयोग के तहत वर्षभर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, रॉकेट साइंस और टेलीस्कोप जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती रही हैं

विद्यालय के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, डायरेक्टर अनुराग सिंह और प्रधानाचार्य अर्पण कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों — आशीष स्टीफन, शारिक सिद्दीकी, पारस सेठी, सुमन ध्यानी, विमलदीप कौर और पंकज कुमार — का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!